(बड़ी खबर) लाडली बहना योजना 12वीं किस्त में बढ़ोतरी 1500 रुपये इस दिन ट्रांसफर होंगे, स्टेट्स ऐसे चेक करें

Ladli Behna Yojana 12th Installment Status: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी करने वाली है। जब इस योजना को शुरू किया था तभी सरकार ने बता दिया था कि लाडली बहना योजना में मिलने वाली राशि को धीरे-धीरे करके 3,000 रुपए प्रति महीने तक करना है।

सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की राशि में 250 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। जब इस योजना की 5 किस्त सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई थी उसके बाद 1250 रुपए हर महीने मिलने लगें। अप्रैल 2024 तक लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपए मिलते रहे। वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनवरी 2024 से लाडली बहना योजना का पैसा देना शुरू किया है तब से लेकर अभी तक इस योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अब अगले महिने से महिलाओं को 12 वीं किस्त की राशि में 250 रूपए की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त में 1500 रूपए मिलेंगे

सोशल मीडिया के मुताबिक लाडली बहना योजना की राशि में 250 रूपए की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। पहले महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिल रहे हैं अब इस राशि को बढ़ाकर कर 1500 रूपए होने की सम्भावना बताई जा रही है।

लाडली बहनों को 12 वीं किस्त इस दिन ट्रांसफर होगी

जैसा कि आप सभी को पता है लाडली बहना योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के डीबीटी बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। लेकिन कुछ महीने से सरकार द्वारा महिलाओं को यह राशि समय से पहले बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है इसका मुख्य कारण लोकसभा चुनाव इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी बहनों को समय से पहले राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। 10 मई 2024 को लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त ट्रांसफर होने की तारीख है। लेकिन मोहन सरकार इससे पहले महिलाओं के डीबीटी एक्टिव बैंक खाते में 1500 रूपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

सिर्फ इन महिलाओं को 12 वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी

ऐसी महिलाएं जिनको पिछले महिने की 11 वीं किस्त मिल चुकी है और लाड़ली बहना योजना की पात्र सूची में नाम अभी भी शामिल हैं। सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का पैसा मिलेगा। महिलाओं को अपने बैंक खाते में डीबीटी और आधार कार्ड लिंक होना भी जरूरी है तभी अगली किस्त का लाभ सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा।

  • लाडली बहना योजना की पात्र सूची में नाम शामिल होना चाहिए।
  • बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
  • बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • लाडली बहना योजना की 11 वीं किस्त का लाभ मिला होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सभी महिलाओं को सूचना दी गई है कि आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई लिस्ट में नाम चेक अवश्य करें। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाडली बहना योजना 12 वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

12 वीं किस्त का पैसा ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • समग्र सदस्य आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको दर्ज करें।
  • अब भुगतान की स्थिति वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां से आप लाडली बहना योजना का पैसा मिला या नहीं इसका स्टेट्स देख सकते हैं।

अन्य खबरें –

लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त ट्रांसफर ऐसे देखें स्टेट्स

मनरेगा जॉब कार्ड के फायदे और आवेदन प्रक्रिया जाने

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment