Ladli Behna Yojana News : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 13 वीं किस्त कब आएगी, सीएम मोहन यादव ने बता दी तारीख

Ladli Behna Yojana News : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को सरकार की तरफ से हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जा रही है। लाडली बहनों को जल्द ही मुख्यमंत्री की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लाडली बहना योजना की अगली किस्त की राशि जारी करने की तारीख की घोषणा की है। चलिए जानते हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी लाडली बहनों को अगली किस्त की राशि कब ट्रांसफर करेंगे इसकी जानकारी इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद मिल जाएगी।

मध्य प्रदेश में एक करोड़ 29 लाख महिलाओं को हर महीने सरकार की तरफ से 1250 रुपए की राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने कहा है की लाडली बहना योजना की राशि अगले महीने की 10 तारीख से पहले महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहना योजना में बड़ा बदलाव

सरकार की तरफ से लाडली बहना योजना में बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि मिल रही है। इस राशि में सरकार ने बढ़ोतरी की है, जैसा कि आप सभी को पता है जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। तभी उन्होंने कहा था कि इस योजना की राशि को धीरे-धीरे करके ₹3000 तक ले जाएंगे।

Ladli Behna Yojana News

इसी को देखते हुए लाडली बहन योजना की अगली किस्त की राशि में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लाडली बहनों को 1250 रुपए की जगह ₹1500 मिलने की संभावना है। सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना का पैसा ट्रांसफर करने का वादा किया है। इसी क्रम में अगले महीने यानी 10 जून 2024 को 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के बैंक खाते में 13वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहना योजना की 13 वीं किस्त कब आएगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहना योजना की राशि को जारी करने की तारीख पहले ही बता दिया है कि हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा लेकिन बीच में कुछ महीने चुनाव की वजह से समय से पहले महिलाओं के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है लेकिन 10 जून 2024 को लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Ladli Behna Yojana 13th Installment Amount

लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त में कितने रुपए मिलेंगे इसको लेकर बहुत सी महिलाओं के मन में सवाल चल रहे हैं, और मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी को लेकर भी महिलाएं लगातार सवाल पूछ रही हैं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने चुनावी रैली के दौरान घोषणा की है।

लेकिन इस योजना की राशि में धीरे-धीरे करके बढ़ोतरी की जाएगी। जब इस योजना को शुरू किया गया था तब महिलाओं को हर महीने ₹1000 मिल रहे थे। कुछ महीनों के बाद सरकार ने इस योजना की राशि में ₹250 की बढ़ोतरी करके महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए देना शुरू कर दिया। अब महिलाओं को ₹250 की बढ़ोतरी करके ₹1500 दिए जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। धीरे-धीरे करके ₹3000 हर महीने लाडली बहनों को देने का वादा पूरा किया जाएगा।

लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु जरूरी बातें

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का हर महीने लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना अनिवार्य है।
  • लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर जारी की गई सूची में नाम होना जरूरी है। तभी महिला को 13वीं किस्त का पैसा दिया जाएगा।
  • महिला के बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है।
  • पात्र सूची में महिला का नाम होना चाहिए।
  • समग्र आईडी में ई-केवाईसी होना अनिवार्य है।

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment