Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana : नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसका नाम है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के किसान भाइयों को सरकार की तरफ से ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि 3 किस्तों में दी जा रही है। इस योजना की अगली किस्त की जानकारी और आवेदन करने का तरीका इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद पता चल जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को ₹2000 की तीन किस्त सालाना ₹6000 दिए जाएंगे। उन सभी किसानों को यह राशि दी जाएगी जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना ₹6000 का लाभ मिल रहा है।
(Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना विवरण
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
राज्य का नाम | मध्यप्रदेश |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के सभी वर्गों के किसान |
लाभ | सालाना 6000 रूपए तीन किस्तों में |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
50K Loan Apply | Click Here |
मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने इस योजना को 20 सितंबर 2020 को शुरुआत की थी। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे किसान भाइयों को मिलेगा, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जब इस योजना को शुरू किया गया था तब इस योजना की राशि ₹4000 सालाना की गई थी। जो कि हर 6 महीने पीछे मध्य प्रदेश राज्य के किसान भाइयों को ₹2000 की राशि डीबीटी लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब इस योजना की राशि में ₹2000 की बढ़ोतरी करके सालाना ₹6000 दिए जाएंगे।
राज्य सरकार देगी हर साल 6000 रूपए
मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे किसान भाई जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन किसान भाइयों को मध्य प्रदेश सरकार ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि तीन किस्तों के रूप में देगी। हर चार महीने बाद मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के ₹2000 की राशि किसान भाइयों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं उनको ₹6000 की राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से और ₹6000 की राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में 1 साल में ₹12000 की राशि सरकार के द्वारा दी जा रही है।
मध्यप्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भेजी 2000 रूपए की राशि
मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने 80 लाख से अधिक किसान भाइयों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 1816 करोड रुपए ट्रांसफर किए हैं, सीएम ने यह राशि सहकारिता सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश के किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उनको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ₹6000 की राशि सालाना दी जा रही है। जिसके अंतर्गत ₹2000 की किस्त किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के किसान को दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए किसान को पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलना चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान के बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana जरूरी दस्तावेज
- किसान का आधार कार्ड
- खेत की खसरा खतौनी की नकल
- बैंक पासबुक
- समग्र परिवार आईडी
- मोबाइल नंबर
- एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक एवं डीबीटी एक्टिव होना अनिवार्य है।
अन्य खबरें –
PM Kisan Yojana 17th Kist News: इन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त नहीं मिलेगी, इस दिन पैसा ट्रांसफर होगा?
Sauchalay Yojana Registration 2024: शौचालय योजना में 12000 रू के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे? जानें पूरी जानकारी
PM Yashasvi Scholarship 2024 योजना में आवेदन कैसे करें?, कैसे मिलेगा छात्रों को 75000 से 1225000 तक का राशि! जानें
Ladli Behna Yojana 12th Kist Date Jari : लाडली बहनों को 12 वीं किस्त तारीख की घोषणा हुई, देखें पूरी खबर